जेल में दो गुटों में हुई लड़ाई में मारे गए सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के 2 आरोपी

शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला की हत्या पिछले साल मई के महीने में की गई थी। सिद्धू मूसेवाला एक जाने माने सिंगिंग स्टार थे। लाखों की संख्या में उनके प्रशंसक आज भी उनके गाने सुनते हैं। उनकी हत्या की खबर ने सभी को हिला कर रख दिया था। अब उस घटना के नौ महीने बाद सिद्धू मूसेवाला के दो हत्यारे जेल में ही गुटबाजी झड़प के दौरान मारे गए है।

पंजाब पुलिस ने ये कहा

पंजाब के तरनतारन जिले की गोइंदवाल साहिब सेंट्रल जेल में बंद दो गैंगस्टर रविवार को कैदियों के बीच हुई लड़ाई में मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दोनों पिछले साल गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या से जुड़े थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुरमीत सिंह चौहान ने कहा कि वे अन्य मामलों का भी सामना कर रहे थे। उन्होंने बताया कि मारपीट में एक कैदी घायल हो गया। चौहान ने कहा कि ये लड़ाई कैदियों के दो गुटों में हुई थी।

 

 

 

nirakarnews
Author: nirakarnews

Leave a Comment

संबंधि‍त ख़बरें

gold silver price

Weather

ताजा समाचार